स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, बोकारो। Jharkhand Political News Today:झारखंड में चुनाव से पहले एनडीए को बड़ा झटका लगा है।आजसू पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद अपने समर्थकों के साथ रांची के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वे रांची में झामुमो में शामिल होंगे।
उमाकांत रजक के पार्टी छोड़ने एवं झामुमो में शामिल होने की चर्चा कई दिनों से थी। हालांकि, उमाकांत रजक ने कहा कि यहां कुछ नहीं बोलेंगे, जो भी बोलना होगा वह रांची में जाकर बोलेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो इस्तीफा देना ही पड़ा। हालांकि, उन्होंने झामुमो में शामिल होने की बात पर कुछ नहीं बोला।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.